Corona Virus: एयर इंडिया विमान द्वारा जापान के क्रूज से 119 हिन्दुस्तानियों को भारत लाया गया

Corona Virus: एयर इंडिया विमान द्वारा जापान के क्रूज से 119 हिन्दुस्तानियों को भारत लाया गया

अम्बुज यादव

चीन से फैला कोरोना वायरस इस समय काफी रुद्र रुप ले चुका है। इसकी वजह से लगातार लोगों की मौत हो रही है। वहीं अभी तक इसका इलाज भी नहीं ढूंढ़ा जा सका है। इसके चलते लोगों के अंदर इस वायरस का भय काफी बना हुआ है। इसका भय इतना है कि जापान तट पर कई दिनों से डायमंड प्रिंसेस क्रूज खड़ा किया गया है। इसमें कई यात्री शामिल हैं जिनकी अभी जांच चल रही है। वहीं उसमें सवार लगभग 119 भारतीयों और 5 विदेशी नागरिकों को एयर इंडिया विमान ने भारत पहुंचा दिया है। एयर इंडिया जिन 5 विदेशियों को भारत लाया है उसमें 2 श्रीलंकाई और नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू के 1-1 नागरिक हैं। वहां से ले आकर उन यात्रियों को मानेसर में भारतीय सेना द्वारा बनाए गए चिकित्सा केंद्र में 14 दिन तक अलग रखा जाएगा। वहीं सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार विमान के चालक दल के तीन सदस्य विशेष विमान में सवार नहीं हुए हैं।

पढ़ें- बढ़ता जा रहा है कोरोना वायरस का खौफ, मुम्बई हवाई अड्डे पर हुई 50 हजार यात्रियों की जांच

जापान सरकार ने अलग करने की अवधि बढ़ा दी है और इस अवधि में वे क्रूज पर ही रहेंगे। यह फैसला उन्होंने अपनी मर्जी से लिया है। जापान के क्रूज़ पर सवार 138 भारतीयों में से चालक दल के 16 भारतीय सदस्य के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। उनका जापान के तट पर बने चिकित्सा केंद्रों में इलाज चल रहा है।

डायमंड प्रिंसेस’ क्रूज़ को 3 फरवरी को टोक्यो के पास योकोहामा बंदरगाह पर अलग खड़ा कर दिया था। इसमें कुल 3,711 लोग सवार थे।दरअसल जापान ने यह कदम क्रूज से उतरे एक व्यक्ति के बाद में वायरस से पीड़ित पाए जाने के बाद उठाया था। यह व्यक्ति पिछले महीने हांगकांग गया था।

इसे भी पढ़ें-

Corona Virous का खौफ, जापान में होने वाला ओलंपिक हो सकता है रद्द

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।